spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडरमेश पोखरियाल का ऐलान, हरिद्वार से लिया जाएगा हिंदी को राष्ट्रभाषा का...

रमेश पोखरियाल का ऐलान, हरिद्वार से लिया जाएगा हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने का संकल्प

- Advertisement -

हरिद्वार: विश्व हिंदी दिवस से ठीक एक दिन पहले हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने ऐलान किया है कि हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए गंगा के तट हरिद्वार से संकल्प लिया जाएगा। जिसमें हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा और संयुक्त राष्ट्र की भाषा का दर्जा दिलाने की मांग की जाएगी।

रमेश पोखरियाल ने कहा कि विश्व हिंदी दिवस यानी की 10 जनवरी से संकल्प अभियान की शुरूआत की जाएगी। निशंक ने कहा राष्ट्रीय भाषा जो पहचान होती है वह हम आज भी सुनिश्चित नही कर पाए। पीएम मोदी जब भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर जाते हैं और हिंदी में भाषण देते हैं तो सब समझ जाते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री हैं।

निशंक ने कहा कि हिंदी भाषा दुनिया के 250 विश्विद्यालय और 600 महाविद्यालय में पढ़ाई जा रही है। पूरा विश्व हिंदी को स्वीकार कर रहा है। लेकिन आज भी हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा का दर्जा नहीं मिला है। संविधान के 343 से 350 तक के अनुच्छेद में 10 वर्ष के अंदर-अंदर दक्षिण के राज्य सशक्त नही हैं। उन्हें सशक्त करने के बाद हिंदी को राष्ट्रीय भाषा घोषित किया जाए।

सांसद ने कहा हिंदी भाषा को लेकर संविधान का भी उल्लंघन हुआ है। ये गुलामी का पहला उदाहरण है कि हम गुलामी के चिन्ह को ढो रहे हैं। हमने देश की आजादी को हिंदी के प्रयोग पर लड़े। जितने गाने और नारे बने वह हिंदी में ही बने। इजरायली हमारे बाद आजाद हुआ लेकिन उन्होंने अपनी भाषा को चुना।

निशंक ने आगे कहा गांधी जी ने कहा था कि हिंदी नही तो देश नहीं। देश को एकजुट करना है तो हिंदी भाषा का अपनाना होगा। 1975 से विश्व हिंदी सम्मेलन हो रहे हैं। 12 सम्मेलन अब तक हो चुके हैं। मॉरीशस में हिंदी का पहला सबसे बड़ा सचिवालय है। हिंदी के अखबार और हिंदी चैनल को देखने वाले सबसे ज्यादा हैं। बावजूद इसके हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिला है।

सांसद निशंक ने पुराने किस्से का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने के बार अमिताभ बच्चन को कहा था कि हिंदी फिल्म ने आपको महानायक बना दिया, फिर भी आप इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों देते हैं। उन्होंने आगे कहा जिस दिन हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिलेगा उस दिन 20 करोड़ हिन्दी भाषा के लोगों को रोजगार मिलेगा ।

निशंक ने कहा महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के सांसद हिंदी में बोलते हैं। नई शिक्षा नीति में मातृ भाषा को शामिल किया गया है। आज हिंदी को बोलने वाले विश्व में 200 करोड़ लोग हैं। विश्व हिंदी दिवस के मौके पर हिंदी के साहित्यकार देश-विदेश से हरिद्वार में आ रहे हैं। जिसमें दिव्य माथुर (ब्रिटेन), सैलजा सक्सेना (कनाडा), राम शर्मा (जापान), अभिषेक त्रिपाठी (आयरलैंड) शामिल हैं। हरिद्वार से संकल्प की शुरुआत की जाएगी।

यह भी पढ़े: बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों की खैर नहीं, सीएम धामी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular