spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

- Advertisement -

पौड़ी गढ़वाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। 91 साल की सावित्री देवी ने पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली।

सीएम धामी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
शोक संदेश में उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

शोक संदेश में कहा गया कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होते हैं। मां का संसार से विदा होना परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और योगी आदित्यनाथ सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular