spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं

- Advertisement -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास बग्वाल की प्रदेशवाशियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने अपने संदेश में लोकपर्व इगास बग्वाल (बूढ़ी दीवाली) को उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान बताया। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को प्रदेश की इस धरोहर के बरी में बताने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने अपने सन्देश में कहा कि उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास बग्वाल/बूढ़ी दीवाली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य सरकार उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर और लोकपर्वों को संरक्षित करने के साथ ही इनके संवर्धन के लिए भी संकल्पबद्ध है। लोकपर्व को मनाने का उद्देश्य जहां अपनी सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण करना है वहीं दूसरी ओर अपनी आने वाली पीढ़ियों को इनके बारे में बताना और पीढ़ी दर पीढ़ी इनका हस्तान्तरण करना भी है।

मैं अपने उत्तराखण्ड के सभी भाई-बहनों से आह्वान करता हूं कि, अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा के संरक्षण के लिए आगे आएं और बढ़ चढ़कर इस अनोखे पर्व का हिस्सा बनकर पूरे उत्साह के साथ इस लोक पर्व को मनाएं।

आइये! हम सब लोकपर्व इगास/बूढ़ी दीवाली को भव्यता और दिव्यता से मनाकर अपनी संस्कृति और लोकपर्वों के संरक्षण में अपना योगदान दें।

यह भी पढ़े: जिला कबड्डी संघ देहरादून द्वारा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular