Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडयहाँ शिक्षक क़ो कर दिया गया निलंबित जानिए क्या है कारण

यहाँ शिक्षक क़ो कर दिया गया निलंबित जानिए क्या है कारण

पौड़ी: उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल जिले की रिखणीखाल ब्लॉक के एक विद्यालय में शराब पीकर आने वाले सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा पौड़ी गढ़वाल ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं और निलंबित शिक्षक को डीईओ पौड़ी ने उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया है। दरअसल सोमवार को शिक्षा परिषद पौड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा ने निलंबन का आदेश जारी किया।

उन्होंने बताया कि विकासखंड रिखणीखाल के प्राथमिक विद्यालय में एक सहायक अध्यापक के स्कूल में शराब पीकर आने की शिकायत मिली। जिसके बाद उप शिक्षा अधिकारी को जांच सौंप गई जांच में शिक्षक के शराब पीकर स्कूल आने की पुष्टि हुई जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ग्लोबल इनवेस्टर समिट के आयोजन हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय हेतु गठित समन्वय समिति की बैठक ली

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular