spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडPM मोदी के जन्मदिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा...

PM मोदी के जन्मदिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया रक्तदान

देहरादून: प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवम् बाल विकास मंत्री रेखा आर्या राजकीय दून अस्पताल पहुंची जहाँ उन्होंने रक्तदान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा की आज वह पहली बार अपना रक्तदान कर रही हैं। पहली बार रक्तदान करने पर उन्हे किसी तरह की दिक्कत नही हुई, कैबिनेट मंत्री ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा की हर व्यक्ति को अपने जीवन मे रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से कहीं ना कहीं हम किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा की आज हम सभी प्रधानमंत्री (PM)नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप मे मना रहे हैं। उन्होंने कहा की आज कई लोगो की जान सही समय पर खून उपलब्ध ना होने पर चली जाती है ऐसे में हम सभी यह संकल्प ले की खून के उपलब्ध ना होने से किसी जरूरतमंद की जान ना जाये। साथ ही उन्होंने कहा कि आज रक्तदान से बड़ा महादान अन्य कोई चीज नही है और उन्हें स्वयं आज पहली बार रक्तदान करने पर बड़ी प्रसन्नता हो रही है।

यह भी पढ़े: http://आज का पंचांग व दैनिक राशिफल उत्तराखंड जागरण पर

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular