spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून मे सड़क दुर्घटना मे DAV कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष...

देहरादून मे सड़क दुर्घटना मे DAV कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की हुई मौत

सड़क किनारे खड़े थे जितेंद्र बिष्ट, मचा कोहराम

देहरादून:  शिमला बाईपास रोड पर शनिवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट को कुचल दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह हादसा सेंट ज्यूड्स स्कूल के पास हुआ। जितेंद्र व साथी सड़क किनारे खड़े थे। इस दुर्घटना में जितेंद्र का साथी ऋतिक घायल हुआ है और उन्हें वेलमेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने थोड़ी दूरी पर कार को बरामद किया। इससे पूर्व मैकेनिक कार चालक बच्चे को टक्कर मारकर भाग रहा था। पुलिस ने वर्कशॉप के मालिक  को हिरासत में लिया है।  बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल कार उसी वर्कशॉप में मरम्मत के लिए आई थी।

जितेंद्र को वर्ष 2018 में एबीवीपी समर्थित छात्रसंघ अध्यक्ष चुना गया था। मौजूदा समय में जितेंद्र बिष्ट भाजयुमो महानगर महामंत्री का पद सम्भाल रहे थे। जितेंद्र अपने पीछे डेढ़ साल के शिशु व रोते बिलखते परिवार को छोड़ गए। जितेंद्र के निधन पर डीएवी के पूर्व अध्यक्ष व मेयर सौरभ थपलियाल,  सूर्यकांत धस्माना,रविन्द्र जुगरान समेत विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने दुख जताया।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular