spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून: दिल दहला देने वाला हादसा, तीन युवक-तीन युवतियों की मौत, सभी...

देहरादून: दिल दहला देने वाला हादसा, तीन युवक-तीन युवतियों की मौत, सभी की उम्र 19 से 24 के बीच

- Advertisement -

गर्दन धड़ से अलग… सड़क पर बहता खून…छह युवक-युवतियों की मौत, घटना देख कांप गई रूह

देहरादून में दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। छह युवकों की हादसे में मौत हो गई। जबकि एक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

देहरादून: थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत ओएनजीसी के पास ट्रक और इनोवा कार की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में छह छात्रों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर घायल हो गया. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी छात्रों को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टर ने 3 युवक और 3 युवतियों को मृत घोषित कर दिया. वहीं एक घायल युवक का सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा है. साथ ही हादसा होने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई कर रही है. साथ ही पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है. बताया जा है कि इनोवा कार सवार सभी छात्र थे.

  
गर्दन धड़ से अलग…सड़क पर बहता खून…देहरादून ओएनजीसी चौक के पास सोमवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। भीषण हादसे में छह युवक-युवतियों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि घटनास्थल का हाल देख हर किसी की रूह कांप गई। मरने वालों में तीन युवतियां शामिल थी।

भीषण हादसे में जान गवांने वाले युवक-युवतियों की उम्र 18 से 24 साल की थी। जोकि दिल्ली, दून और हिमाचल के रहने वाले थे। सभी देहरादून के ही प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ रहे थे। हादसे की खबर पर रात को पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक कंटेनर व एक इनोवा गाड़ी की आपस में जबरदस्त टक्कर हुई थी। कंटेनर मौके पर बिना चालक, बिना नंबर प्लेट के खड़ा मिला। कंटेनर के पिछले हिस्से में कार टकराई मालूम हुई।

मौके पर बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली। जिसमें कुल सात लोग सवार थे। इनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक घायल अवस्था में मौके पर मिला।

मौके पर सभी मृत छह युवकों को 108 के माध्यम से कोरोनेशन, दून अस्पताल और इंदिरेश अस्पताल मोर्चरी भेजा गया।

घायल सिद्धेश अग्रवाल (25) अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

मृतक
1-कुणाल कुकरेजा (23) S/O जसवीर कुकरेजा निवासी राजेंद्र नगर देहरादून, मूलनिवासी चंबा हिमाचल प्रदेश (मृत)
2-गुनीत (19) D/o तेज प्रकाश सिंह साई लोक जीएमएस रोड देहरादून
3-नव्या गोयल (23) पुत्री पल्लव गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड
4-अतुल अग्रवाल (24) पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड
5-कामाक्षी (20) पुत्री तुषार सिंघल निवासी कावली रोड देहरादून
5-ऋषभ जैन (24) S/O ऑफ तरुण जैन निवासी राजपुर रोड

घायल
सिद्धेश अग्रवाल (25) घायल -पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular