spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदो लाख छात्रों को स्काउट्स एंड गाइड्स से जोड़ने का लक्ष्यः डॉ....

दो लाख छात्रों को स्काउट्स एंड गाइड्स से जोड़ने का लक्ष्यः डॉ. धन सिंह रावत

- Advertisement -

प्रदेशिक परिषद की बैठक में अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश

स्काउट्स गाइड्स की ई-मैगजीन व मल्टीपल वॉल लाइन का किया लोकार्पण

देहरादून: प्रदेशभर के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्राओं को स्काउट्स एंड गाइड्स से जोड़ा जायेगा। पहले दो वित्तीय वर्षों में दो लाख युवाओं का पंजीकरण कराया जायेगा, जिसके लिये भारत स्काउट गाइड के अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा अधिकारियों को सभी शिक्षण संस्थानों में स्काउट गाइड की इकाईयां भी स्थापित करने के लिये ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया, ताकि बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन तथा व्यावहारिक नैतिक मूल्यों का भी ज्ञान प्राप्त हो सके।

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के प्रादेशिक अध्यक्ष एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज स्काउट गाइड के प्रादेशिक कैंपिंग सेंटर भोपालपानी, देहरादून में प्रादेशिक परिषद की विशेष बैठक ली। जिसमें उन्होंने स्काउट्स एंड गाइड्स के अधिकारियों को अगले दो वित्तीय वर्षों के भीतर स्काउट्स एंड गाइड्स की संख्या दो लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने समस्त निजी एवं राजकीय शिक्षण संस्थानों में स्काउट एंड गाइड अनिवार्य रूप से लागू करने व इसकी इकाईयां स्थापित करने के लिये अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना बनाने को भी कहा, ताकि अधिक से अधिक बालक-बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिल सके। बैठक में स्काउट्स एंड गाइड्स की वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी विचार-विमार्श किया गया।

 डॉ. रावत ने भारत स्काउट एंड गाइड की प्रादेशिक परिषद की बैठक के दौरान ई-मैगजीन का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि इस पत्रिका के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को स्काउट्स एंड गाइड्स की जानकारी मिलेगी ही साथ ही उन्हें साहसिक गतिविधियों व विभिन्न अभियानों में किये गये उत्कृष्ट कार्यों का भी जानकारी मिलेगी। इससे पहले उन्होंने प्रादेशिक कैंपिंग केन्द्र की मल्टीपल वॉल लाइन का भी लोकार्पाण किया। बैठक के उपरांत विभिन्न कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभिन्न जनपदों के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

बैठक में भारत स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड की प्रादेशिक आयुक्त गाइड एवं निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, स्टेट सेक्रेटरी आरएम काला, सह सचिव कल्पना धामी, संगठन आयुक्त स्काउट श्री बीएस बिष्ट, संगठन आयुक्त गाइड अंजलि चंदोला, प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट आर एस नेगी, कोषाध्यक्ष डॉ दलजीत कौर, हेडक्वार्टर कमिश्नर हेमलता भट्ट, डीआरएम भारती, जिला मुख्य आयुक्त एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी जनपद देहरादून एवं टिहरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular