spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुनी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम‘मन की बात

- Advertisement -

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भंडारगांव स्थित बूथ संख्या 19 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ सुना।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हेंवल नदी को पुनर्जीवित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों द्वारा मिलकर चलाए गए अभियान की सराहना की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में स्वच्छता, प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण, ‘वोकल फॉर लोकल’, ई-संजीवनी के लाभ, स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने, प्राकृतिक खेती और श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली ‘एकता दौड़’ (#RunForUnity) में अधिक से अधिक लोगों से प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को समाज और राष्ट्र के हित में नए एवं सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री प्रत्येक माह अपने इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों, नवाचारों और जनभागीदारी के उत्कृष्ट उदाहरणों को सामने लाते हैं, जिससे लोगों को नई जानकारी मिलने के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी बोध होता है।

मंत्री जोशी ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर जनजागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनभागीदारी को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनने तथा इसमें दिए गए प्रेरणादायक संदेशों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, राज्यमंत्री ज्योति कोटिया, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, पूर्व प्रधान सुंदर सिंह कोठाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित खरोला सहित भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular