spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद को अब राजपत्रित अधिकारी की प्रतिष्ठा प्रदान होगी

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद को अब राजपत्रित अधिकारी की प्रतिष्ठा प्रदान होगी

देहरादून: राज्य सरकार ने मिनिस्टीरियल संवर्ग के ’मुख्य प्रशासनिक अधिकारी’ पद को राजपत्रित अधिकारी की प्रतिष्ठा प्रदान की है। विदित हो कि मिनिस्ट्रियल संवर्ग के द्वारा लंबे समय से यह मांग की जा रही थी, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मिनिस्ट्रियल संघ को व्यवस्था में शीघ्र बदलाव किए जाने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में राज्य शासन की ओर से इस बाबत गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राज्यपाल महोदय की स्वीकृति के उपरांत सचिव शैलेश बगोली की ओर से इस आशय के आदेश आज जारी किए गए हैं।

यह आदेश भी हुए जारी

उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की मांग के अनुसार राज्य सरकार ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु पात्रता अवधि कुल 25 वर्ष के स्थान पर 22 वर्ष करने का भी गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े: सीएम धामी ने मध्य प्रदेश व छतीसगढ़ में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular