spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने मध्य प्रदेश व छतीसगढ़ में भाजपा सरकार के शपथ...

सीएम धामी ने मध्य प्रदेश व छतीसगढ़ में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया

- Advertisement -

सीएम डॉ मोहन यादव व विष्णुदेव साय को दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल में मध्यप्रदेश के निवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने ‘डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वे अपने कुशल नेतृत्व के माध्यम से मध्य प्रदेश को विकास और सुशासन की नई बुलंदियों तक पहुँचायेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रायपुर, छतीसगढ में नव निवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय शुरू होगा।

यह भी पढ़े: किसानों को चयनित स्थानों पर ही धान क्रय केन्द्र उपलब्ध कराये जाएंगे

 

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular