spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में एक लाख युवा बनेंगे स्काउट्स एंड गाइड्स: डॉ धन सिंह...

उत्तराखंड में एक लाख युवा बनेंगे स्काउट्स एंड गाइड्स: डॉ धन सिंह रावत

- Advertisement -

प्रदेशभर के स्कूलों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में चलेगा विशेष पंजीकरण अभियान

कहा, युवाओं में नैतिक मूल्यों के विकास को जरूरी है स्काउट्स एंड गाइड्स

नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड में एक लाख युवाओं को स्काउट्स एंड गाइड्स से जोड़ा जाएगा, ताकि उनमें अनुशासन, साहस एवं उच्च नैतिकता मूल्यों का विकास हो सके। इसके लिये प्रदेशभर के विद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष अभियान चला कर छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया जायेगा।

यह बात भारत स्काउट गाइड उत्तराखंड के प्रादेशिक अध्यक्ष एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 15वीं एशिया पैसिफिक रीजन कांफ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि कही। डॉ रावत ने कहा कि वर्तमान में प्रदेशभर में लगभग 50 हजार स्काउट गाइड है, जिनका दायर बढ़ाकर एक लाख किया जायेगा। इसके लिये विशेष अभियान चलाकर विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा से लेकर संस्कृत विद्यालय एवं मदरसों में छात्र-छात्राओं का पंजीकरण शुरू किये जायेंगे। डॉ रावत ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को स्काउट्स एंड गाइड्स से जोड़कर उनमें नैतिक मूल्यों का विकास किया जायेगा, साथ ही इन स्काउट गाइड को पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, रक्तदान, सड़क सुरक्षा, नए मतदाता, साक्षरता अभियान जैसी सामाजिक गतिविधियों से जोड़ा जायेगा।

15वीं एशिया पैसिफिक रीजन कांफ्रेंस में दुनियाभर के 23 सदस्य देशों के 199 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, कोरिया, मलेशिया, न्यूजीलैंड, थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल सहित एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख संगठन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विगत तीन वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया गया। साथ ही बालिकाओं के समग्र विकास की दिशा में भविष्य की योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई।

डॉ. रावत ने सम्मेलन के सफल आयोजन पर सभी प्रतिनिधियों का आभार जताया और स्काउट्स एंड गाइड्स की 16वीं एशिया पैसिफिक रीजन कॉन्फ्रेंस उत्तराखंड में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी प्रतिभागियों ने सहमति दी।

सम्मेलन में भारत स्काउट्स एवं गाइड के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त व रिटायर्ड आईएएस अधिकारी केके खंडेलवाल, मुख्य उपाध्यक्ष गीता नटराज, डॉ पंकज मित्तल, वैग्स विश्व बोर्ड की अध्यक्ष कैंडेला गोंज़ालेज़, नादिन एल अची सीईओ वैग्स, वैग्स एशिया पैसिफिक क्षेत्र की अध्यक्ष चेम्पाका एमालिन पाहामिन, दातो’ डॉ. जूसेन बियुन, मालदीव की राजदूत आयशाथ अज़ीमा, नेपाली दूतावास के काउंसलर रबिन्द्र जंग थापा और फिलीपींस के राजदूत जोसल एफ. इग्नासियो सहित विभिन्न देशों व संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular