Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडशहरी परियोजनाओं और आउटपुट इंडिकेटर पर जोर

शहरी परियोजनाओं और आउटपुट इंडिकेटर पर जोर

सचिव स्तर की समीक्षा बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिव स्तर की समीक्षा बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों की उन बड़ी परियोजनाओं का विवरण तैयार करें, जिनका शीघ्र लोकार्पण या शिलान्यास होना है। उन्होंने भारत सरकार से साझा किए जाने वाले विभागीय प्रकरणों की स्थिति रिपोर्ट बनाकर समय पर भेजने को भी कहा।

मुख्य सचिव ने विभागीय कार्यों के आउटपुट इंडिकेटर की समीक्षा करते हुए प्रत्येक विभाग को अपने कार्यों के आकलन हेतु स्पष्ट मापदंड तय करने और नई तकनीक या अभिनव प्रयोगों से हुए सुधार का तुलनात्मक विवरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सचिवों से विभागीय वर्क प्लान तैयार कर अनुमोदन कराने को भी कहा।

कार्बन क्रेडिट के लाभ के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने उन विभागों को विशेष रूप से निर्देशित किया, जो कार्बन क्रेडिट के लाभ की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे विभाग अपने कार्यों में कार्बन क्रेडिट का अधिकतम लाभ लेने का प्रयास करें और इसका विवरण भी तैयार करें।

बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, एल एल फैनई, शैलेश बगोली, रविनाथ रमन, पंकज कुमार पांडेय, दिलीप जावलकर, रंजीत कुमार सिन्हा, श्रीधर बाबू अद्यंकी, चंद्रेश यादव, आर राजेश कुमार, एस एन पांडेय, दीपेंद्र कुमार चौधरी, दीपक कुमार, वी षणमुगम, विनोद कुमार सुमन, सी रविशंकर, रणवीर सिंह चौहान, नीरज खैरवाल, युगल किशोर पंत, धीरज सिंह गबरियाल, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular