spot_imgspot_img
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल से की मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल से की मुलाकात

पांच जल विद्युत परियोजनाओं पर की बात

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देने के लिए राज्य की 5 प्रमुख जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा राज्य की 21 जल विद्युत परियोजनाओं की संस्तुति की गई है। इनमें से 5 परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया।

केंद्रीय मंत्री पाटिल ने मुख्यमंत्री को इस विषय में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया और राज्य के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular