spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडअवैध रूप से भारत में रह रही 02 बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत...

अवैध रूप से भारत में रह रही 02 बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया दून पुलिस ने

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता

फर्जी भारतीय दस्तावेजों बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रही 01 बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारत आने के बाद हिंदू महिला भूमि शर्मा के नाम से बनवा लिए थे अपने फर्जी दस्तावेज

भारत मे अवैध रूप से रहने के लिए बबली खातून से भूमि शर्मा बन देहरादून में ही एक हिंदू युवक से किया था विवाह

देहरादून: ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार/हिरासत में लिया है। इनमें से एक महिला फर्जी भारतीय पहचान पत्र बनाकर लंबे समय से देहरादून में रह रही थी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला कोविड अवधि के दौरान अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर भारत आई थी। यहाँ आने के बाद उसने खुद को हिंदू महिला भूमि शर्मा के नाम से दर्शाते हुए फर्जी भारतीय दस्तावेज—आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि—तैयार करा लिए।

अवैध रूप से भारत में रहने के उद्देश्य से उसने बबली खातून से भूमि शर्मा बनकर देहरादून के एक हिंदू युवक से विवाह भी किया था।

दूसरी बांग्लादेशी महिला को भी पुलिस ने अवैध निवास के आरोप में हिरासत में ले लिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने और भारत में अवैध रूप से रहने के गंभीर आरोपों में कार्रवाई की जा रही है। दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular