spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडAAP के सीएम उम्मीदवार रहे Ajay Kothiyal आज थामेंगे BJP का दामन

AAP के सीएम उम्मीदवार रहे Ajay Kothiyal आज थामेंगे BJP का दामन

- Advertisement -

देहरादून: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सीएम उम्मीदवार रहे अजय कोठियाल आज बीजेपी में शामिल होंगे। दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में अजय कोठियाल (Ajay Kothiyal ) बीजेपी में शामिल होंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सोमवार शाम बताया कि मंगलवार दोपहर बाद चार बजे पार्टी मुख्यालय में कर्नल कोठियाल भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इधर, कर्नल कोठियाल ने भी अपने समर्थकों से मंगलवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचने को कहा है। कर्नल कोठियाल (Ajay Kothiyal) ने पिछले बुधवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़े: http://जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने अवैध रूप से लग रही दुकानों पर लखनऊ विकास प्राधिकरण का चला हंटर

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular