spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशकिन्नर डेरा और ट्रांसजेंडर एक साथ मिलकर करें कार्य: गुड्डन गुरु

किन्नर डेरा और ट्रांसजेंडर एक साथ मिलकर करें कार्य: गुड्डन गुरु

लखनऊ: डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में सोमवार को ‘भारत में ट्रांसजेंडर’ व्यक्तियों के अधिकार पर परिचर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्य गुड्डन गुरु (Guddan Guru) ने अपने समुदाय के लोगों के समस्याओं पर चिंता व्यक्त की और किन्नर डेरा एवं ट्रांसजेंडर डेरा के एक साथ मिलकर कार्य करने को कहा।

वहीं दरवेश सिंह यादवेंद्र ने ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर चर्चा करते हुए नालसा फैसले तथा 2019 के अधिनियम का जिक्र किया। वहीं अमृता ने ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ समानता शिक्षा और आरक्षण जैसे विशेष बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया। सुना जकारिया ने ट्रांसजेंडर के समानता के अधिकारों पर बात करते हुए अंतरराष्ट्रीय पक्ष को भी सबके समक्ष रखा। कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक कार्य की प्राध्यापिका अर्चना सिंह ने भी ट्रांसजेंडर के सामाजिक पक्ष को रखा।

कार्यक्रम में समन्वयक शैल शाक्य, सहायक प्राध्यापक, विधि संकाय उपस्थित रहे। वहीं आयोजक समिति के सदस्य प्रदीप कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, शशि यादव, साक्षी वर्मा, दिनकर, प्रतीक, झरना, श्रीकांत और उत्कर्ष यादव का सहयोग रहा। कार्यक्रम में अधिवक्ता हाईकोर्ट, युगांडा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular