spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबूथों को मजबूत करने में जुटी भाजपा, सरदार पटेल मंडल की बैठक...

बूथों को मजबूत करने में जुटी भाजपा, सरदार पटेल मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन

- Advertisement -

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल मंडल, 21 कैंट विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कैंट क्षेत्र की विधायक सविता कपूर भी मौजूद रहीं। इसके अलावा नवनियुक्त मंडल प्रभारी संदीप मुखर्जी का मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, महानगर पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी, पार्षदगण, मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि पार्टी की मजबूती का सबसे महत्वपूर्ण आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ को मजबूत करने और संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में भाजपा की विजय के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बूथ जीता—चुनाव जीता और भाजपा जीतेगी—कमल खिलेगा के नारों के साथ बैठक का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular