spot_imgspot_img
Homeधर्मजम्मू-कश्मीर: बाबा बर्फानी की इस साल की तस्वीर आई सामने, 30 जून...

जम्मू-कश्मीर: बाबा बर्फानी की इस साल की तस्वीर आई सामने, 30 जून को शुरू होगी वार्षिक तीर्थयात्रा

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में कोरोना संकट के चलते दो साल बाद 30 जून से 11 अगस्त के बीच अमरनाथ यात्रा आरंभ होने जा रहा है। इस यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां इन दिनों जोरों पर है। भक्तों की सहुलियत के लिए प्रशासन द्वारा हर छोटी-बड़ी चीजों का बारीकी से ध्यान रखा जा रहा है। इसी क्रम में गांदरबल पुलिस की एक पुलिस टीम ने मार्ग का सुरक्षा सर्वेक्षण किया और गुफा तक पहुंच गई। इस दौरान टीम ने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर भी साझा की है। बता दें कि अमरनाथ गुफा कश्मीर के बर्फीले पहाड़ों के बीच स्थित है। इस गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा होती है। अमरनाथ गुफा को भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। इस साल के यात्रा की तैयारियों और व्यवस्था को लेकर कल यानी 15 मई 2022 को पहली सुरक्षा समीक्षा बैठक की गई। जिसमें शीर्ष प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों मौजूद रहें। इस बैठक में मुख्य रूप से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ जरूरी फैसले लिए गए।

यह भी पढ़े: http://भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी पहुंचे PM मोदी, माया देवी मंदिर का किया दर्शन, बोले- नेपाल आइपुगेको छु

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular