spot_imgspot_img
Homeराजनीतिप्रचार मे सीएम योगी का विरोध करने वाले जुम्मे पर जारी करवा...

प्रचार मे सीएम योगी का विरोध करने वाले जुम्मे पर जारी करवा रहे हैं फतवा- चौहान

- Advertisement -

जुम्मे पर छुट्टी और मुस्लिम यूनिवर्सिटी की सोच वालों मे बौखलाहट स्वाभाविक

देहरादून: भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर समुदाय विशेष के तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि निकाय चुनावों मे वह यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ के आने पर सवाल उठा रहे हैं और दूसरी ओर मस्जिदों मे जुमे पर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष मे फतवा जारी करवा रहे हैं यह अस्वीकार्य है।

चौहान ने कहा कि बीते शुक्रवार को राजधानी के एक मस्जिद मे कांग्रेस नेताओं और मेयर प्रत्याशी को समुदाय विशेष के बीच देखा गया। इस दौरान समुदाय विशेष के लोग कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी के समर्थन मे नारेबाजी करते दिखे। इससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने दिखा।

चौहान ने कहा कि लोकतंत्र मे सबको चयन का अधिकार है और इसे लेकर कोई किसी पर राय नही थोप सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव मे सीएम योगी आदित्यनाथ के समय को लेकर चर्चा कर रही है, क्योंकि पार्टी सभी चुनाव को गंभीरता से लेती है और कोई भी चुनाव छोटा बड़ा पार्टी की नजर मे नही होता। लेकिन कांग्रेस इस पर सवाल उठाने लगी है।

उन्होंने कहा कि सीएम योगी सनातन के ध्वजवाहक हैं और उनकी उपस्थिति सनातन मतावलंबियों मे अपार ऊर्जा का संचरण करती है। ऐसे मे जुम्मे की नमाज पर अवकाश देने वाले अथवा मुस्लिम यूनिवर्सिटी की सोच रखने वालों का बौखलाना लाजिमी है।

चौहान ने कहा कि जनता सनातन विरोधियों के रुख को भली भाँति जानती है और उन्हे कड़ा सबक सिखाने को उत्सुक है। प्रदेश भर मे भाजपा के पक्ष मे लहर है भाजपा के प्रत्याशी रिकार्ड मतों से जीत रहे हैं। जनता सनातन विरोधियों और राज्य की सांस्कृतिक और भौगोलिक सरंचना पर चोट पहुंचाने वालों को निकायों मे भी सबक सिखाने जा रही है।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular