spot_imgspot_img
Homeराजनीतिनिराशाजनक रहा बजट, बजट ने साफ की बीजेपी की उत्तराखंड के प्रति...

निराशाजनक रहा बजट, बजट ने साफ की बीजेपी की उत्तराखंड के प्रति सोच : कर्नल कोठियाल

- Advertisement -

देहरादून: आप सीएम उमीदवार कर्नल कोठियाल ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने बताया कि बजट से साफ हो गया है कि भाजपा उत्तराखंड के विकास के लिए कतई गंभीर नहीं हैं। हर बार की तरह इस बार भी बजट में उत्तराखंड की जनता को निराशा ही हाथ लगी । एक बार फिर ग्रीन बोनस के आस टूटी है, इससे प्रदेश को पांच साल में 35000 करोड़ से ज़्यादा का नुकसान हुआ है। अपनी वन संपदा के साथ उत्तराखंड ,देश के लिए “ऑक्सीजन टैंक“ की तरह काम करता है। पर्यावरण संरक्षण की वजह से अन्य राज्यों की तरह देवभूमि में औद्योगिक विकास संभव नहीं है और इसलिए उत्तराखंड को ग्रीन बोनस मिलना चाहिए।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य की पर्यावरणीय सेवाओं का मूल्य सालाना 95000 करोड़ आंका गया है। प्रदेश के सीमान्त क्षेत्रों के विकास के लिए भी कोई योजना नहीं है। इस बजट में आम आदमी के सरोकारों को पूरी तरह से अनदेखा किया गया है। बजट में किसानो के लिए एमएसपी की बात नहीं की, पहले 2 करोड़ नौकरियों का शिगुफ़ा ,अब 60 लाख नौकरियों का, महंगाई से जूझ रहे आम आदमी के लिए कोई राहत नहीं है। ये बजट कुछ खास लोगो ने अपने खास लोगों के लिए बनाया है, आम जनता के लिए कोई राहत नहीं।

उन्होंने कहा कि चुनावों को प्रभावित करने के लिए ऐसा बजट पेश किया गया है जिससे आम जन को कोई लाभ होने वाला नहीं है इस बजट में उत्तराखंड की अनदेखी की गई है।

यह भी पढ़े: गंगोत्री विधानसभा पहुंचे कर्नल कोठियाल,डोर टू डोर के साथ किया कई गांवों में भ्रमण

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular