spot_imgspot_img
Homeराजनीतिकरारी शिकस्त के बाद उत्तराखंड में खुली ‘AAP’ की नींद, हार की...

करारी शिकस्त के बाद उत्तराखंड में खुली ‘AAP’ की नींद, हार की समीक्षा के लिए पार्टी तैयार

- Advertisement -
देहरादून: उत्तराखंड में चुनावी नतीजे आने के बाद से आम आदमी पार्टी (AAP) पूरी तरह से निष्क्रिय है। पार्टी का एक भी कार्यकर्ता या नेता ना तो प्रदेश कार्यालय में नजर आया और ना ही कोई कार्यक्रम आयोजित हुआ। लेकिन अब आप की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि आप को अब लगने लगा है कि आगामी चुनावों से पहले पार्टी संगठन को फिर से खड़ा करना होगा, इसलिए अब सबसे पहले आम आदमी पार्टी में चुनावों की हार की समीक्षा का दौर शुरू होने जा रहा है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आप (AAP) को ऐसी करारी हार की कतई उम्मीद नहीं थी, कि जनता उन्हें पूरी तरह से नकार देगी. चुनाव से पहले आप ने जिस जोश के साथ उत्तराखंड में शुरुआत की थी। उसी निष्क्रियता के साथ चुनाव के बाद आप का संगठन धड़ाम हो गया। चुनाव में हार के बाद पार्टी का एक भी कार्यकर्ता सक्रिय नजर नहीं आया। लेकिन अब आम आदमी पार्टी अपने सगंठन को एक बार फिर से खड़ा करने की कोशिश में जुट गई, जिसकी शुरुआत हार की समीक्षा से होगी।
RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular