spot_imgspot_img
Homeराजनीतिदेवभूमि आने वाले चार धाम तीर्थ यात्रियों के स्वागत में खड़ी है...

देवभूमि आने वाले चार धाम तीर्थ यात्रियों के स्वागत में खड़ी है AAP : दीपक बाली

- Advertisement -

काशीपुर:आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने चार धाम यात्रा शुरू होने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है और देश विदेश से देवभूमि में आने वाले सभी तीर्थयात्रियों का आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से हार्दिक अभिनंदन किया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा है कि हम भारतियों की भावना हमेशा अतिथि देवों भव्: की रही है अतः:पूरी देवभूमि सभी आगंतुक तीर्थयात्रियों को देवतुल्य समझती है और उनके स्वागत में खड़ी है । बाली ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि तीर्थयात्रियों को हर संभव मदद देकर उनकी तीर्थ यात्रा को सुगम बनाया जाए ,क्योंकि जितना पूण्य तीर्थ यात्रा से मिलता है उतना ही पुण्य तीर्थ यात्रियों की मदद और सेवा करने से मिलता है लिहाजा तीर्थयात्रियों को दी जाने वाली सुविधाएं केवल सरकारी कागजों तक ही सीमित ना रहे और तीर्थयात्रियों के प्रति सरकारी मशीनरी और स्थानीय जनता व दुकानदारों का रवैया अटूट यादगार भरा होना चाहिए। आप प्रदेश अध्यक्ष बाली ने बताया कि चार धाम यात्रा मार्गो के क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एक वालंटियर के रूम में तीर्थ यात्रियों की हर संभव सहायता करने में जुटे हुए हैं।

बाली ने दुख व्यक्त किया कि अभी तीर्थ यात्रा शुरू ही हुई है और तीर्थ यात्रियों की तादाद भी अभी ज्यादा नहीं है फिर भी समय पर उपचार व प्रशासनिक मदद न मिलने के कारण अब तक विभिन्न प्रदेशों से आए करीब 20 तीर्थयात्री मौत का शिकार हो चुके हैं। सरकार को इस बारे में तत्काल गंभीर कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी दुखदाई घटनाएं न हों ।श्री बाली ने इस बात पर भी दुख जताया कि सरकार के लाख दावों के बावजूद चार धाम यात्रा मार्गो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। यात्रा मार्गो के अनेक स्थानों पर तो बोल्डर व पत्थर गिरने की लगातार सूचनाएं आ रही है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं । बाली ने ऋषिकेश से चमोली जा रही एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर 5 लोगों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की पुलिस डी० जी० पी अशोक कुमार के नेतृत्व में तीर्थ यात्रा के दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर सेवा कर रही है। डीजीपी पुलिस व्यवस्था पर खुद लगातार निगाह रखे हुए हैं जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उनकी सतर्कता के चलते ही तीर्थयात्रियों का उत्पीड़न करने वाले एक पुलिस कर्मचारी को बर्खास्त कर मित्र पुलिस को संदेश दे दिया गया है कि वह तीर्थयात्रियों के प्रति मित्रता के संदेश को सार्थक बनाएं।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular