spot_imgspot_img
Homeदेश/विदेशवैष्णो देवी : तेज हवाओं, कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर सेवाएं ठप

वैष्णो देवी : तेज हवाओं, कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर सेवाएं ठप

- Advertisement -

जम्मू: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोमवार को पुष्टि की कि सांजी छत हेलीपैड पर तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण आज हेलीकॉप्टर सेवाएं निलंबित रहीं। इस बीच त्रिकूट पर्वत से सटी सूरजकुंड पहाड़ी पर लगी आग लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। आग ने बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है और आसपास धुएं का गुबार फैल गया है।

सूरज कुंड क्षेत्र में शनिवार शाम से लगी आग ने त्रिकूट पर्वत के 3 से 4 किमी के वन क्षेत्र में पूरी तरह से कब्जा कर लिया है और यह तेजी से मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग की ओर फैल रहा है। हालांकि फिलहाल आग यात्रा मार्ग से 3 से 4 किमी की दूरी पर है। वन विभाग, वन सुरक्षा बल, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, आपदा प्रबंधन दल, दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने आग के बारे में बात करते हुए कहा कि आग पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी कारण से आग भवन मार्ग की ओर बढ़ी तो वायुसेना की मदद ली जाएगी।

यह भी पढ़े: http://CM धामी ने परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में एक माह तक आयोजित होने वाली राम कथा महायज्ञ की आयोजकों को शुभकामना दी

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular