spot_imgspot_img
Homeराजनीतिबागेश्वर उपचुनाव: कांग्रेस ने बसंत कुमार पर खेला दाव, घोषित किया प्रत्याशी

बागेश्वर उपचुनाव: कांग्रेस ने बसंत कुमार पर खेला दाव, घोषित किया प्रत्याशी

- Advertisement -

बागेश्वर: कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए बागेश्वर से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी हैं| आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बसंत कुमार को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी चुना हैं| कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इसकी घोषणा की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी परिवार बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विधानसभा उप चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी क्योंकि भाजपा के राज में जनता त्रस्त है। खनन माफिया सरकार पर हावी हैं। भर्ती परीक्षाओं में धांधली हो रही है। यह सब मुद्दे उप चुनाव के प्रमुख मुद्दे होंगे।

करन माहरा ने नगर की सीवरेज लाइन, चिकित्सकों की कमी समेत कई मुद्दे उठाए। कहा कि बागेश्वर की जनता समस्याओं से त्रस्त है।   बता दें, रविवार को ही बसंत कुमार और 2022 के चुनाव में बगावत कर निर्दलीय ताल ठोकने वाले भैरव नाथ टम्टा रविवार को कांग्रेस में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़े: http://उत्तराखंड क्रांति दल का 21वाँ द्विवार्षिक महाधिवेशन 17 सितम्बर को गैरसैंण में होगाः काशी सिंह ऐरी

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular