spot_imgspot_img
Homeधर्मचैत्र नवरात्रि- तिथि, पूजा विधि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त जानिए...

चैत्र नवरात्रि- तिथि, पूजा विधि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त जानिए ज्योतिषाचार्य राजीव अग्रवाल के साथ

- Advertisement -

देहरादून: इस बार चैत्र नवरात्रि का त्योहार 22 मार्च, बुधवार से शुरू होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि- विधान के साथ पूजा की जाती है। जो भक्त पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा करता है उसे माता का खास आशीर्वाद प्राप्त होता है ।
चैत्र नवरात्रि 2023 चैत्र नवरात्रि साल भर में 4 बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि है और दो गुप्त नवरात्रि है हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है इस बार चैत्र नवरात्रि का त्योहार 22 मार्च, बुधवार से शुरू होगा और इसका समापन 30 मार्च को होगा। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है मान्यता है कि नवरात्रि में माता का पाठ करने से देवी भगवती की खास कृपा होती है मां दुर्गा को सुख, समृद्धि और धन की देवी माना जाता है। जो भक्त पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा करता है उसे माता का खास आशीर्वाद प्राप्त होता है ।

चैत्र नवरात्रि का दिन                  नवरात्रि तिथि व        माता दुर्गा का स्वरुप
1 :- नवरात्रि का पहला दिन        22 मार्च 2023,       बुधवार मां शैलपुत्री
2 :- नवरात्रि का दूसरा दिन        23 मार्च 2023,       गुरुवार मां ब्रह्मचारिणी
3 :- नवरात्रि का तीसरा दिन       24 मार्च 2023,       शुक्रवार मां चंद्रघंटा
4 :- नवरात्रि का चौथा दिन         25 मार्च 2023,       शनिवार मां कुष्मांडा
5 :- नवरात्रि का पांचवा दिन       26 मार्च 2023,       रविवार मां स्कंद माता
6 :- नवरात्रि का छठा दिन         27 मार्च 2023,       सोमवार मां कात्यायनी
7 :- नवरात्रि का सातवां दिन       28 मार्च 2023,       मंगलवार मां कालरात्रि
8 :- नवरात्रि का आठवां दिन      29 मार्च 2023,        बुधवार मां महागौरी
9 :- नवरात्रि का नौवां दिन         30 मार्च 2023,        गुरुवार मां सिद्धिदात्री, राम नवमी
10 :- नवरात्रि का दसवां दिन      31 मार्च 2023,        शुक्रवार नवरात्रि

नवरात्रि के लिए पूजा सामग्री

आपको नवरात्रि की पूजा करते समय इन चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जैसेः मंदिर की वेदी में देवी दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति, चुनरी या लाल रंग का रंगा हुआ कपड़ा, ताजा आम के पत्ते, चावल, दुर्गा सप्तशती पुस्तक, एक लाल रंग का धागा, जिसे मौली कहते हैं, गंगाजल, चंदन, नारियल, लाल पवित्र चूर्ण या मोली, जौ के बीज, जौ के बीज बोने के लिए मिट्टी का बर्तन, गुलाल, सुपारी, पान के पत्ते, लौंग, इलाइची आदि

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना शुभ मुहूर्त और पूजा विधि :-

सूर्योदय 22 मार्च 2023 को सुबह 06:33
सूर्यास्त 22 मार्च 2023 को शाम 06:34
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ 21 मार्च 2023 रात 10:53 से
प्रतिपदा तिथि समाप्त 22 मार्च 2023 रात 08:21 तक
घटस्थापना मुहूर्त 22 मार्च 2023 को सुबह 06:33 से सुबह 10:33 तक

राजीव अग्रवाल ज्योतिषाचार्य
ज्योतिष अनुसन्धान केन्द्र इटावा
इटावा यूपी
9045128707
9917661450

यह भी पढ़े: http://एसपी साहब! 10 लाख की रंगदारी दे दो , नहीं तो परिवार को जलाकर मारूंगा

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular