Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसराफा व्यापारी पर फायरिंग कर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी धमकी

सराफा व्यापारी पर फायरिंग कर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी धमकी

हल्द्वानी: देर रात कुमाऊं ज्वैलर्स के स्वामी के बेटे पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान अचानक हुए हमले में व्यापारी बाल-बाल बच गया। हमले के बाद बदमाश मौेके से फरार हो गये। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब पुलिस घर पहुंची तो थोड़ी देर में बदमाश फिर पहुंच गये। इस दौरान पुलिस को देख भागने लगे, पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन बदमाशों का पकड़ में नहीं सकी। जानकारी के अनुसार बुधवार रात कुमाऊं ज्वैलर्स के स्वामी रामशरण वर्मा के बेटे राजीव वर्मा तिकोनिया के पास स्थित दुकान बंद कर करीब 10 बजे घर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने घर के बाहर कार खड़ी की तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने उन पर फायर झोंक दिया। इस दौरान वह वह बाल-बाल बच गए। कार का शीशा टूट गया। अचानक गोली की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर निकले। राजीव को भीतर ले गए, इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।तभी पुलिस के सामने ही राजीव के मोबाइल पर पहले व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी दी। थोड़ी ही देर बाद ही एक दोबारा कॉल आई। इस बार कॉल करने वाला दूसरा व्यक्ति था। उसने हमलावर युवक का नाम लेते हुए कहा कि तू उसके पिता को परेशान करता है। बता मामले को कैसे निपटाना है। इस दौरान पुलिस अधिकारी और टीम घर पर ही मौजूद थी तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां से गुजरे। राजीव ने उन्हें पहचान लिया और शोर मचाया। राजीव के अनुसार इनमें से दो युवक वही थे जो पहले हमला करने आए थे। पुलिस ने बाइक का पीछा किया, लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। वहीं पुलिस को पीछे आते देख बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। बाइक को कब्जे में लेकर इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। व्यापारी के घर पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। शहर में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े: http://DM की अध्यक्षता में कौसानी महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular