Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडCM धामी ने रिपब्लिक भारत द्वारा आयोजित राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन को वर्चुवली...

CM धामी ने रिपब्लिक भारत द्वारा आयोजित राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन को वर्चुवली सम्बोधित किया

देहरादून: मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालयी राज्य उत्तराखण्ड देश व दुनिया को पर्यावरणीय सेवा एवं संसाधन उपलब्ध कराने वाला राज्य है। सैनिक बाहुल्य प्रदेश देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। राज्य के प्रत्येक परिवार से कोई न कोई व्यक्ति सेना व अर्द्धसैनिक सेवा से जुड़कर देश की सेवा में योगदान दे रहा है। दो दो देशों की अन्तराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा होने के कारण उत्तराखण्ड के निवासी देश की सीमाओं के प्रहरी भी हैं तथा देश के रक्षक के नाते अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उत्तराखण्ड वासियों के लिये राष्ट्र सेवा सर्वोपरि है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से रिपब्लिक भारत द्वारा आयोजित राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन को वर्चुवली सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने में उत्तराखण्ड का भी योगदान है। गिलहरी के प्रयासों के सदृश हम संकल्पबद्धता के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के वीर सैनिकों ने देश के हर किसी युद्ध में जनसंख्या की दृष्टि से कम संख्या में होने के बावजूद देश के लिये अपना सर्वोच्च योगदान देने वालों की संख्या काफी बड़ी है। वास्तव में उत्तराखण्ड वासियों के लिये राष्ट्र सर्वोपरि है। देश के विकास में भी उत्तराखण्ड अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़े: http://CM धामी ने ITBP द्वारा ‘संकल्प दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular