Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडनशा तस्करों के विरूद्ध जारी दून पुलिस की कार्यवाही

नशा तस्करों के विरूद्ध जारी दून पुलिस की कार्यवाही

01 किलो 178 ग्राम अवैध गांजे के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहसपुर: मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्देशों के क्रम में कोतवाली सहसपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान उस्मानपुर कब्रिस्तान के पास से 01 अभियुक्त अजय पुत्र सलीम उम्र 32 वर्ष को 01 किलो 178 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर धारा 8/20 (इ) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वो स्वयं भी नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये अभियुक्त द्वारा उक्त गांजे को अलग-अलग स्थानीय नशेडियों से थोडी-थोडी मात्रा में कम दामों में खरीदा गया था, जिसे वो अन्य नशेडियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- अजय पुत्र सलीम निवासी जमनीपुर, जसोवाला, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष,

बरामदगी:-

01 किलो 178 ग्राम अवैध गांजा

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 राजीव धारीवाल
2- हे0का0 डबल सिह चौहान
3- का0 राजबीर सिह भण्डारी

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular