spot_imgspot_img
Homeराजनीति5 विधायक और दिल्ली कैबिनेट के कई मंत्री कर रहे हैं उत्तराखंड...

5 विधायक और दिल्ली कैबिनेट के कई मंत्री कर रहे हैं उत्तराखंड में डोर टू डोर प्रचार : उमा सिसोदिया

- Advertisement -

देहरादून: आम आदमी पार्टी का मेगा प्रचार अभियान लगातार जारी है और इस प्रचार को आगे बढाते हुए दिल्ली के 5 विधायक और कई मंत्री लगातार उत्तराखंड की अलग अलग विधानसभा में प्रचार कर रहे हैं। आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी चुनावों के लिए पूरे प्रदेश की अलग अलग विधानसभाओं में नुक्कड़ नाटक और फ्लैश मोब की कई टीमें आप पार्टी के प्रचार प्रसार को धार देने का काम कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि विधायक राजेश ऋषि हल्द्वानी से प्रत्याशी समित टिक्कू के लिये डोर टू डोर प्रचार कर रहे हैं । लोहाघाट से प्रत्याशी राजेश बिष्ट के लिये विधायक विशेष रवी घर घर जाकर वोट मांग रहे हैं। दिल्ली से विधायक महेंद्र यादव लगातार हरिद्वार ग्रामीण से प्रत्याशी नरेश शर्मा के लिये प्रचार कर रहे हैं।उधर विधायक गिरीश सोनी और राजकुमार आनंद ज्वालापुर और डोईवाला विधानसभा में प्रचार कर रहे हैं ।

उमा सिसोदिया ने बताया कि इनके अलावा दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम आज गंगोत्री विधानसभा पहुँच कर चुनावी कमान संभालेंगे ।इससे पहले भी वो कई विधानसभाओं में जाकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए डोर टू डोर प्रचार कर चुके हैं।उन्होंने बताया कि राजेन्द्र पाल गौतम गंगोत्री विधानसभा के अलग अलग क्षेत्र मे डोर टू डोर प्रचार करेंगे और लोगों को बताएंगे कि क्यों कोठियाल और केजरीवाल उत्तराखंड मे ज़रूरी हैं। इनके अलावा दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिडलान और कैबिनेट मंत्री गोपाल राय लगातार अलग अलग विधानसभाओं में जाकर कर नवपरिवर्तन सभाएं करते हुए पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: EC ने चुनाव प्रचार प्रतिबंधों में और ढील देने की घोषणा की; रोड शो पर प्रतिबंध, वाहन रैलियां जारी रहेंगी

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular