spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम धामी की रुद्रप्रयाग में बैठक कर्मियों को वितरित की गई जैकेट...

सीएम धामी की रुद्रप्रयाग में बैठक कर्मियों को वितरित की गई जैकेट यूनिफॉर्म

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में जिला स्तरीय एवं यात्रा हेतु नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों को सभी तैयारियों को सुनियोजित तरीके से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

इस अवसर पर यात्रा रूट पर तैनात सफाई कर्मचारियों, पीआरडी जवानों, स्वयंसेवकों, पुजारियों एवं अन्य कर्मचारियों के लिए तैयार किए गए गर्म जैकेट एवं यूनिफॉर्म भी लॉन्च किया। इसके साथ ही यात्रा के लिए तैयार गाइडलाइन एवं हेल्प बुक की भी लॉन्चिंग की। जिला प्रशासन की ओर से सभी कर्मचारियों के लिए करवाए जा रहे सामूहिक बीमा का पहला बीमा पत्र जारी किया।

इस दौरान जनपद में स्थापित किए गए कंट्रोल रुम का अवलोकन कर यात्रा मार्ग एवं धाम में लगाए गए CCTV फुटेज का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्गों पर भी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही कपाट खुलने के दिन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए हम कार्य कर रहे हैं। देवभूमि आने वाले लोगों को यात्रा के दृष्टिगत कोई भी समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular