spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडनई दिल्ली में निर्माणाधीण उत्तराखंड निवास में दिखेगी पहाड़ी शैली की झलक,...

नई दिल्ली में निर्माणाधीण उत्तराखंड निवास में दिखेगी पहाड़ी शैली की झलक, मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

- Advertisement -
चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाये जाएंगे

जुलाई तक उत्तराखण्ड निवास तैयार करें- सीएम

पहाड़ी शैली में निर्मित हो रहा उत्तराखण्ड निवास

नई दिल्ली/ देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए माह जुलाई तक कार्य को पूर्ण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड निवास में पहाड़ी शैली की झलक देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड निवास के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत भी की।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, विशेष कार्याधिकारी रंजन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular