spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून के जंगल में मिला महिला का शव, चेहरे और गले पर...

देहरादून के जंगल में मिला महिला का शव, चेहरे और गले पर मिले गहरे घाव; हत्या का मुकदमा दर्ज

- Advertisement -

सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल के पास दिखाई दी संदिग्ध कार, महिला की शिनाख्त में जुटी पुलिस

देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव जामुनवाला स्थित जंगल में कूड़े के ढेर के पास पड़ा मिला। मृतका के चेहरे और गले पर गहरे घाव के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या कर शव को दूसरी जगह से लाकर जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर की शाम करीब छह बजे थाना प्रेमनगर को जामुनवाला के जंगल में कूड़े के ढेर के पास महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक और एफएसएल टीमों को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल और उसके आसपास से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

शिनाख्त के प्रयास जारी

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने महिला की तस्वीर और उसके हाथ पर बने टैटू की फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए हैं। इसके अलावा जनपद के विभिन्न थानों के साथ ही आसपास के जनपदों और राज्यों से भी लापता महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध कार

घटना के खुलासे के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ सर्विलांस और अन्य माध्यमों से संदिग्धों की जानकारी जुटा रही हैं।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के दौरान एक अहम सुराग मिला है। फुटेज में 17 नवंबर की रात घटनास्थल के पास से एक संदिग्ध कार गुजरती दिखाई दी है। पुलिस इस कार और उससे संबंधित अन्य जानकारियां जुटा रही है। वहीं, चौकी प्रभारी बिधोली की ओर से वादी बनकर थाना प्रेमनगर में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष प्रेमनगर कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular