अंकिता केस में सीएम के वक्तव्य के बाद सीबीआई जांच की उम्मीद जगी
‘कथित ऑडियो क्लिप के आधार पर प्रदेश में अनावश्यक माहौल बनाया जा रहा’
सशक्त पैरवी से तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है
देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और सरकार ने इस दिशा में पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में अंकिता भंडारी प्रकरण पर पूछे गए सवालों के जवाब में यह बात कही।

