spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदो बाघों ने किया हमला तो कुदाल लेकर भिड़ गया बुजुर्ग

दो बाघों ने किया हमला तो कुदाल लेकर भिड़ गया बुजुर्ग

- Advertisement -

कोटद्वार: दो बाघों ने किया हमला तो कुदाल लेकर भिड़ गया बुजुर्ग…डटकर किया मुकाबला, ऐसे बचाई अपनी जानउत्तराखंड में कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लाॅक के सेरोगाड गांव में खेतों में जा रहे एक वृद्ध पर दो बाघों ने हमला कर दिया।वृद्ध ने हिम्मत नहीं हारी और उनका डटकर मुकाबला किया। वृद्ध ने शोर मचाते हुए कुदाल से बाघों पर कई प्रहार किए और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया। संघर्ष में वृद्ध बुरी तरह जख्मी हो गया लेकिन जान बच गई। सूचना मिलते ही डॉक्टर को लेकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल का उपचार किया। रिखणीखाल ब्लाॅक के ग्राम पंचायत तोल्यूडांडा के सेरोगाड गांव के मरगांव तोक निवासी मनवर सिंह रावत (70) सुबह 7:30 बजे हाथ में कुदाल लेकर खेतों में धान की पौध में पानी लगाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे दो बाघों ने उन पर हमला कर दिया।खतरे को भांपते हुए उन्होंने हिम्मत जुटाई और शोर मचाते हुए बाघों पर कुदाल से हमला करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े: http://जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र में राहत और पुनर्वास के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 02 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular