spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज़, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज...

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज़, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी

- Advertisement -

देहरादून: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज़। राजधानी देहरादून, हरिद्वार, नई टिहरी समेत अन्य कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की, तो राज्य में चुनाव प्रचार से जुड़े सभी राजनीतिक पार्टियों के गणित गड़बड़ा गए। अगले करीब चार दिनों तक यानी इस पूरे हफ्ते इस तरह का मौसम रह सकता है, लेकिन 4 फरवरी तक के लिए खास तौर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश भी हो सकती है। उत्तरकाशी में आज गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा होना था, जिसे पार्टी ने मौसम के बिगड़े तेवरों के चलते रद्द कर दिया है। ऋषिकेश में सुबह से हल्की बारिश और कोहरा छाया है। तो केदारनाथ समेत चारधाम में बर्फबारी शुरू है। नैनीताल और धानाचूली क्षेत्र में भी तेज बर्फबारी हुई है। औली, चकराता और धनोल्टी में भी हिमपात हुआ है। बर्फबारी की खबर पाकर पर्यटक इन स्थलों का रुख कर रहे हैं। आलम ये है कि प्रदेश में इतनी बर्फबारी हुई है कि ऊंची वादियां सफेद चादरों से ढंक गईं हैं।

यह भी पढ़े: पति अंगद सिंह का टिकट कटने पर भड़कीं अदिति सिंह, कहा दोगली राजनीति कर रहीं प्रियंका गांधी

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular