Thursday, March 26, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडWeather Alert: प्रदेश में 18 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का...

Weather Alert: प्रदेश में 18 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून: प्रदेश में भारी बारिश (Weather Alert) से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। राहत की बात यह है कि, बुधवार को पहाड़ों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग गुरुवार की बारिश की एक्टिविटी कम होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जुलाई गुरुवार को पहाड़ों में बारिश की रफ्तार कम रहेगी। लेकिन प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावनाएं बनी हुई है। वहीं रुद्रप्रयाग ,चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के एक दो हिस्सों में भारी बारिश (Weather Alert) की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 15 और 16 जुलाई को बारिश की एक्टिविटी काफी कम रहेगी।

वहीं ,17 जुलाई को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है ।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 18 से 22 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है ।इसके साथ ही एक्टिव मानसून कंडीशन देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े: http://सावन के पहले दिन CM योगी करेंगे मानसरोवर मंदिर का लोकार्पण

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular