spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आगामी SIR पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आगामी SIR पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक

- Advertisement -

SIR में आवासीय सोसायटी और मुहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप

फील्ड विजिट के दौरान आईडी कार्ड पहनकर ही जाएं BLO- सीईओ

BLA नियुक्त करने को लेकर राजनैतिक दलों से पुनः बैठक करें जिलाधिकारी- सीईओ

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर. सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में आगामी SIR के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR को लेकर जनपदों की तैयारियों और प्रशिक्षण पर विस्तृत जानकारी ली। बैठक में सीईओ ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की तैनाती शत प्रतिशत नहीं हुई है, वहां जिलाधिकारी तत्काल राजनीतिक दलों से इस संबंध में बैठक कर बीएलए की तैनाती करवाएं। इसके अतिरिक्त जहां बीएलए की तैनाती हो गई है, वहां उनका भी प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में बड़ी आवासीय सोसायटीज हैं, वहां नोडल अफसर तैनात कर कैंप लगाने हेतु रोस्टर तैयार किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ हाउस टू हाउस विजिट के दौरान अनिवार्य रुप से ईसीआई का आईडी कार्ड पहन कर जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में प्रशिक्षण माॅड्यूल का भी विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के गणना प्रपत्र के प्रिंटिंग, लाॅजिस्टिक एवं डिस्टिव्यूशन प्लान का भी फीडबैक लिया।
इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल रुप से जुड़े रहे।
RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular