Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबेरीनाग महाविद्यालय में छात्राओं के लिए जल्द लगेगी वेंडिंग मशीन और सेनेटरी...

बेरीनाग महाविद्यालय में छात्राओं के लिए जल्द लगेगी वेंडिंग मशीन और सेनेटरी नैपकिन मशीन: रेखा आर्या

 बेरीनाग(पिथौरागढ़): आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बेरीनाग पहुंची जहां उन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेरीनाग(जनपद पिथौरागढ़)में आयोजित वार्षिकोत्सव/छात्र समारोह 2022-2023 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की,जिनकी तारीफ स्वयं मंत्री द्वारा की गई।

वहीं छात्रो को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन मे अनुसाशन का पालन करने और लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसपर काम करने की बात कही।साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कॉलेज में छात्राओं के लिए वेंडिंग मशीन और सेनेटरी नैपकिन लगाने की घोषणा भी की,साथ ही सभी को आश्वस्त किया कि कॉलेज में अन्य जरूरी सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।वहीं इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया और अतिथियों ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं।जिन्हें देश व राज्य हित के लिए कार्य करना चाहिए।कहा कि आज केंद्र व राज्य सरकार छात्रो के लिए उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए गंभीर है और लगातार कार्य कर रही है।आज जितनी जरूरी शिक्षा है उतना ही जरूरी खेल भी है।राज्य सरकार खेलो को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।हमारी कोशिश है कि आने वाले समय मे हम अपने प्रदेश को खेलो की भूमि बनाये।राज्य सरकार व उनका खेल विभाग लगातार इस दिशा में काम कर रहा है।

यह भी पढ़े: CM धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी” के पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular