spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहरेला सप्ताह को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

हरेला सप्ताह को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

- Advertisement -

रुद्रप्रयाग: जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर पुनाड़ में हरेला सप्ताह का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। हरेला पखवाड़े के तहत छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

बीते 17 जुलाई से से सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर पुनाड़ में हरेला को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने जन जागरण रैली, वृक्षारोपण, निबंध प्रतियोगिता, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता, हरेला व पर्यावरण पर गीत, कविता पाठ शामिल है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य दयाल सिंह रावत ने कहा कि बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण व पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिससे भविष्य में बच्चे पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सके। कहा कि बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी अपनी संस्कृति व पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना होगा। इस मौके पर सात दिनों तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता प्रमुख दिनेश रावत समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद थे।

यह भी पढ़े: http://उच्च शिक्षण संस्थानों में 14 अगस्त तक जमा होंगे आफलाइन आवेदन

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular