Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकर्तव्य पथ पर दिखी उत्तराखंड की झांकी, मंत्रमुग्ध हुये पीएम मोदी, कलाकरों...

कर्तव्य पथ पर दिखी उत्तराखंड की झांकी, मंत्रमुग्ध हुये पीएम मोदी, कलाकरों ने बिखेरा जलवा

देहरादून: 26 जनवरी को दिल्ली में कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी ‘सांस्कृतिक विरासत व साहसिक खेलों’ पर आधारित नजर आई. इसी बीच उत्तराखंड की झांकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकर्षित किया. झांकी में उत्तराखंड के कलाकार जागर गायन और लोक नृत्य छपेली करते नजर आए. इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में 15 राज्यों की झांकियां शामिल हुई हैं. चौथे स्थान पर उत्तराखंड राज्य मार्च पास्ट किया है.

उत्तराखंड की झांकी में अग्र भाग में प्रसिद्ध ऐपण आर्ट: उत्तराखंड की झांकी में इस बार झांकी के अग्र भाग में प्रसिद्ध ऐपण आर्ट को बनाते हुए उत्तराखंडी परिधान में महिला को दिखाया गया है और झांकी के मध्य और पिछले भाग में साहसिक खेल रॉक क्लाइंबिंग, पैराग्लाइडिंग, जंपिंग, हिल साइकलिंग, ट्रैकिंग और औली में स्कीइंग और ऋषिकेश में जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइंबिंग को दर्शाया गया है.

15 राज्यों की झांकियां परेड में होंगी शामिल: इस बार जिन झांकी का गणतंत्र दिवस परेड के लिए अंतिम चयन हुआ है, उसमे आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटका, मध्यप्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ सहित दादर नागर हवेली और दमन केन्द्र शासित प्रदेश का चयन किया गया है.

राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में उत्तराखंड का जलवा: बता दें कि गणतंत्र दिवस की परेड से पहले दिल्ली में राष्ट्रीय रंगशाला शिविर का आयोजन किया गया. इस आयोजन में उत्तराखंड के कलाकारों ने दूसरा स्थान हासिल किया है. इससे पहले साल 2018 में उत्तराखंड ने तीसरा स्थान पाकर पुरस्कार अपने नाम किया था.

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular