spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखण्ड को धर्म परिवर्तन व जिहाद का नही बनने देंगे साफ्ट टारगेटः...

उत्तराखण्ड को धर्म परिवर्तन व जिहाद का नही बनने देंगे साफ्ट टारगेटः CM धामी

- Advertisement -

देहरादून: उत्‍तराखंड में लव जिहाद के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन उनमें उत्‍तरकाशी के पुरोला में विगत दिनों में सामने आए नाबालिग के फरार होने के मामला सबसे ज्‍यादा चर्चा में है। वहां प्रदर्शनों का दौर जारी है। इतना ही नहीं एक-एक कर मुस्लिम व्‍यापारी शहर छोड़कर जा रहे हैं। इसे देखते हुए अब उत्‍तराखंड सरकार भी सक्रिय हो गई है।

मुख्‍मंत्री (CM) पुष्‍कर सिंह धामी ने इस मामले में प्रतिक्रया देते हुए कहा है कि हमने लव जिहाद के मामलों की सख्त जांच और कार्रवाई की मांग की है। इसे लेकर मुख्‍यमंत्री ने शुक्रवार को डीजीपी और अन्य अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लव जिहाद और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के नाम पर साफ्ट टारगेट नहीं बनने दिया जाएगा। सरकार इस पर सख्ती से काम कर रही है।

कहा कि अब यहां बाहर से आने वालों को सख्त जांच से होकर गुजरना होगा। साथ ही वृहद पुलिस वेरिफिकेशन ड्राइव भी चलाई जा रही है। पुलिस को कहा गया है कि बाहर से आकर यहां रहने वालों का पूरा इतिहास खंगाला जाए।

मुख्यमंत्री (CM) ने कहा पहले प्रदेश में सुनियोजित तरीके से सोची समझी साजिश के तहत कुछ लोग आगे बढ़ रहे थे। प्रदेश में जब से धर्म परिवर्तन पर सख्त कानून लागू हुआ है तब से लोग जागरुक भी हुए हैं। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। अब जो भी इस प्रकार के मामले सामने आएंगे उन में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़े: http://विजिलेंस कोर्ट भेजी आय से अधिक संपत्ति मामले में दून के मेयर की जांच रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular