Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडUttarakhand: बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ में पाला और मैदान में कोहरे...

Uttarakhand: बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ में पाला और मैदान में कोहरे का अलर्ट

देहरादून: मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में इस सप्ताह बारिश बर्फबारी के आसार नहीं है , मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जिलों में पाला और मैदानी इलाकों में घना कोहरा मुसीबत का सबब बन सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह राज्य में मौसम का मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना है वहीं सुबह और शाम कुहासा छाए रहने से तापमान में गिरावट आएगी जबकि दिन में धूप खिलने से राहत बनी रहेगी। वहीं मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने से ठंड में इजाफा होगा। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक गढ़वाल मंडल के पहाड़ी क्षेत्रों उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ में रात को पाला बढ़ सकता है। इसके कारण रात और सुबह के तापमान में तेजी से कमी आएगी। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है।

ऐसे में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले चार दिन प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़े: http://नाबालिक बालिका को अपने जाल में फसाने के बाद उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular