Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड सब एरिया ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को उत्साहपूर्वक मनाया

उत्तराखंड सब एरिया ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को उत्साहपूर्वक मनाया

‘हर काम देश के नाम’

देहरादून: उत्तराखंड सब एरिया ने गढ़ी कैंट देहरादून में ब्रह्माकुमारी इंटरनेशनल के सहयोग से 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) 2025 को अत्यंत उत्साह एवं जोश के साथ मनाया। इस आयोजन का उद्देश्य तनाव प्रबंधन और समग्र स्वास्थ्य संवर्धन था, जो इस वर्ष की वैश्विक थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अनुरूप है। 21 जून से पहले भी इस विषय पर अनेक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस आयोजन का संचालन राजयोगिनी डॉ. बिन्नी सरीन, प्रबंधन सलाहकार, इंटरनल सिक्योरिटी अकादमी, ब्रह्माकुमारी इंटरनेशनल, माउंट आबू ने श्री राकेश सरीन, प्रोफेसर अंकित शर्मा, मास्टर ऋषभ मल्होत्रा और कु. गर्गी पाल के सहयोग से किया।

डॉ. बिन्नी सरीन एक सद्भावना शांति दूत और अंतर्राष्ट्रीय वक्ता हैं। उन्होंने आध्यात्मिकता और सार्वभौमिक मानव मूल्यों में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें उनके अनुसंधान कार्यों के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारत गौरव पुरस्कार और शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वे ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर पीस एंड वेल बीइंग की संस्थापक हैं और वर्षों से भारतीय सशस्त्र बलों को तनाव प्रबंधन विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

इस कार्यक्रम में 620 अधिकारियों, महिलाओं और अन्य रैंक के जवानो के साथ-साथ उनके परिवार, पूर्व सैनिकों तथा एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया, जिसके माध्यम से शारीरिक तंदुरुस्ती, मानसिक दृढ़ता और आंतरिक शांति को प्रोत्साहित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का यह आयोजन भारतीय सेना की इस प्रतिबद्धता को दोहराता है कि वह समाज में स्वास्थ्य, सजगता (माइंडफुलनेस) और वैश्विक मूल्यों की संस्कृति को बढ़ावा देती रहेगी।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular