spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडUTTARAKHAND: IPS अधिकारियो का हुआ प्रमोशन, सीएम धामी और DGP ने पिपिंग...

UTTARAKHAND: IPS अधिकारियो का हुआ प्रमोशन, सीएम धामी और DGP ने पिपिंग सेरेमनी के दौरान पदोन्नति बैज पहनाए

सीएम धामी ने दी पुलिस अधिकारियों को बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस महानिदेशक  दीपम सेठ द्वारा आज उत्तराखण्ड पुलिस के पदोन्नत वरिष्ठ अधिकारियों को पिपिंग सेरेमनी के दौरान पदोन्नति बैज पहनाए गए।

      

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत श्री जनमेजय खंडूरी, श्री सेंथिल अब्दई कृष्ण राज. एस, और श्री योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत श्री धीरेन्द्र गुंज्याल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत श्री यशवंत सिंह को पदोन्नति के बैज पहनाए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य की पुलिस बल को और मजबूत बनाने के लिए उनके योगदान की सराहना की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular