Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड शासन ने अल्मोड़ा के DFO पर की कार्यवाई

उत्तराखंड शासन ने अल्मोड़ा के DFO पर की कार्यवाई

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने अल्मोड़ा के डीएफओ (DFO) महातिम यादव को प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कार्यालय देहरादून से संबद्ध कर दिया है। साथ ही उनके स्थान पर डीएफओ बागेश्वर हिमांशु बागड़ी को अल्मोड़ा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में सचिव विजय कुमार यादव ने आदेश जारी किया है।

सचिव विजय कुमार यादव द्वारा जारी किए गए आदेश में भारतीय वन सेवा (उत्तराखण्ड संवर्ग), उप वन संरक्षक/ प्रभागीय वनाधिकारी, अल्मोड़ा वन प्रभाग के पद पर तैनात महातिम यादव, को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुये कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ), उत्तराखण्ड देहरादून से अटैच किया गया है।तत्क्रम में अग्रिम आदेशों तक अल्मोड़ा वन प्रभाग, अल्मोड़ा का प्रभार हिमांशु बागड़ी, उप वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी, बागेश्वर वन प्रभाग, बागेश्वर को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ अतिरिक्त रूप से प्रदान किया जाता है।

यह भी पढ़े: http://तीन दिवसीय सीमांत क्षेत्र के भ्रमण पर स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular