spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडश्री केदारनाथ धाम यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में उत्तराखण्ड सरकार...

श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में उत्तराखण्ड सरकार और जिला प्रशासन की सराहनीय भूमिका

केदारनाथ: श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर उत्तराखण्ड सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए सुदृढ़ प्रबंधन की चारों ओर सराहना हो रही है। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे श्रद्धालु यात्रा व्यवस्थाओं से अत्यंत संतुष्ट नजर आ रहे हैं और खुले शब्दों में प्रशासनिक प्रयासों की प्रशंसा कर रहे हैं।
गाजियाबाद निवासी श्रद्धालु मोनू तोमर ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद जिस प्रकार से सुनियोजित ढंग से व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विशेष रूप से टोकन प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से अल्प समय में सहज एवं सुगम दर्शन संभव हो पा रहे हैं।
उन्होंने पैदल मार्ग पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, सुव्यवस्थित एवं स्पष्ट साइनेज, हेल्पलाइन नंबरों की उपलब्धता, सुरक्षा बलों की सतत तैनाती तथा विभिन्न स्थानों पर त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं को यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और निःसंकोच यात्रा पर आएं।
कर्नाटक हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट के. दिवाकर ने अपने प्रथम केदारनाथ दौरे के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने हेतु की गई व्यवस्थाएं उच्च स्तर की हैं। उन्होंने हेली सेवाओं के सुचारु, सुरक्षित एवं समयबद्ध संचालन की विशेष सराहना की। साथ ही आईटीबीपी, उत्तराखण्ड पुलिस एवं प्रशासन द्वारा प्रभावी भीड़ प्रबंधन एवं अनुशासित व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को भी अत्यंत प्रशंसनीय बताया।
रोहतक (हरियाणा) निवासी श्रद्धालु सोमवीर नैन ने बताया कि यात्रा से पूर्व खाद्य सामग्री की उपलब्धता को लेकर उन्हें कुछ आशंकाएं थीं, किन्तु धाम पहुंचने पर उन्होंने पाया कि सरकार एवं प्रशासन द्वारा भोजन की समुचित एवं पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है और सभी आवश्यक सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध हैं।
समग्र रूप से श्रद्धालुओं ने एक स्वर में कहा कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं श्रद्धालु-हितैषी बनाने के लिए उत्तराखण्ड सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास अत्यंत प्रभावी, सुविचारित एवं सराहनीय हैं, जो इस पवित्र यात्रा को और अधिक सुगम एवं यादगार बना रहे हैं।
RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular