spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखण्ड भाजपा 22 से 27 मार्च तक कराएगी अपने प्रत्याशियों के नामांकन

उत्तराखण्ड भाजपा 22 से 27 मार्च तक कराएगी अपने प्रत्याशियों के नामांकन

- Advertisement -

देहरादून: उत्तराखण्ड भाजपा अपने लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च कराएगी। सभी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे।  मंगलवार को नामांकन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय नेताओ की भी मौजूदगी हो सकती है। कार्यक्रम अनुसार 22 मार्च को अल्मोड़ा, 23 मार्च हरिद्वार, 27 मार्च नैनीताल, 26 मार्च गढ़वाल,27 मार्च टिहरी गढ़वाल सीट पर भाजप अपने प्रत्याशियों के नामांकन कराएगी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई थी।

इस दौरान नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए। बैठक में तय हुआ कि  चुनाव प्रचार में प्रदेश संगठन के साथ ही बूथ और पन्ना स्तर तक समन्वय बनाने और बूथ स्तर पर छोटी छोटी बैठकों का आयोजन किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि  23 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ऑनलाइन नामांकन करेंगे। इसके बाद एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़े: भाजपा के प्रदेश चुनाव मीडिया सेंटर का उद्धाटन

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular