spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडऊर्जा कप 2023 विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में UPCL की टीम फाइनल में

ऊर्जा कप 2023 विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में UPCL की टीम फाइनल में

- Advertisement -

देहरादून: ऊर्जा कप 2023 विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आर्यन क्षेत्री क्रिकेट अकादमी में आज के सेमीफाइनल मैच में यूपीसीएल (UPCL) की टीम ने विश्व बैंक की टीम को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ यूपीसीएल की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुये विश्व बैंक ने निर्धारित 20 ओवरों में यूपीसीएल की टीम को 128 रनों का लक्ष्य दिया। मुकाबले का पीछा करने उतरी यूपीसीएल की टीम ने 3 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।

UPCL

विश्व बैंक की ओर से अजय जोशी ने 39, कैलाश पांडे ने 37 तथा मिथुन ने 25 रनों का योगदान दिया। यूपीसीएल (UPCL) की ओर से कप्तान किरन सिंह ने 3 तथा अक्षय प्रताप ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपीसीएल की ओर से अक्षय प्रताप ने 43, देवेन्द्र अधिकारी ने 31 तथा शेखर पाठक ने 22 रन बनाए। विश्व बैंक की ओर से अजय जोशी ने 3 तथा विकास ने 1 विकेट लिया।

UPCL

 

अक्षय प्रताप के गेंद तथा बल्ले से शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के मुख्य अतिथि विमल डबराल द्वारा प्लेयर आफ द मैच तथा अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए।
फाइनल में रविवार को यूपीसीएल का मुकाबला दून पुलिस की टीम से होगा।

यह भी पढ़े: http://मुख्य सचिव की अध्यक्षता प्रदेश की नदियों को बचाए जाने और चेक डैम बनाए जाने के सम्बन्ध में बैठक हुई

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular