spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडराहत-बचाव अभियान का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

राहत-बचाव अभियान का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

- Advertisement -

देहरादून: उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने को लेकर राहत-अभियान का जायजा लेने रविवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उत्तरकाशी पहुंचे।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हेलिकॉप्टर से उत्तरकाशी के सिलक्यारा पहुंचें। जिसके बाद वे उन्होंने टनल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

यमुनोत्री हाईवे पर चार धाम परियोजना के अंर्तगत बन रही सुरंग में काम कर रहे 41 मजदूर दिवाली की सुबह से फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू जारी है। इस बीच केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ रहे। इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह और पीएमओ की टीम भी यहां निरीक्षण कर चुकी है। माना जा रहा है कि सुरंग में फंसे मजदूर के रेस्क्यू में अभी चार से पांच दिन और लग सकते हैं। रेस्क्यू का आज आठवां दिन है। अब टनल पर पांच तरीके से छह टीमों की मदद से अभियान शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़े: बदहाल सड़के,बेपरवाह शासन,प्रशासन-आर्य

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular